फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किशोरी की तलाश में देरी पर फूटा गुस्सा, तीन घंटे बंद रहा बाजार

Mon, 06 Jul 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
किशोरी की बरामदगी को लेकर बंद बाजार। संवाद - फोटो : किशोरी की बरामदगी को लेकर बंद बाजार। संवाद
विज्ञापन
फरिहा। कस्बा में 29 जून से लापता 16 वर्षीय किशोरी की बरामदगी न होने से सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने सुबह करीब तीन घंटे बाजार बंद रखा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। परिजन ने दूसरे समुदाय के युवक पर किशोरी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। दोपहर में व्यापारियों व हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने थाना फरिहा पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसपी ग्रामीण के दो दिन में किशोरी को बरामद करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद देर शाम धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में सोमवार को व्यापारी महाकालेश्वर मंदिर की तरफ से एकत्रित होना शुरू हुए। इसके बाद व्यापारियों ने सुबह करीब 11 से दोपहर एक बजे तक प्रतिष्ठान बंद रखकर किशोरी की सकुशल बरामदगी की मांग की। इस दौरान मेडिकल स्टोर, डॉक्टरों के क्लीनिक सहित अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। परिजन का आरोप है कि 29 जून को उनकी बेटी को विशेष समुदाय का एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इससे आक्रोश है। वे लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है।
दोपहर करीब एक बजे राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप जादौन थाने पहुंचे और पीड़ित परिवार के समर्थन में धरने में शामिल हुए। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर किशोरी को सकुशल बरामद करने की मांग की। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। किशोरी और आरोपित युवक की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी और क्षेत्राधिकारी जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजन, व्यापारियों और अन्य लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें