फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली से युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम

Mon, 06 Jul 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गांव प्रतापपुर में जाम लगाती महिलाओं को समझाते पुलिस अ​धिकारी। संवाद - फोटो : गांव प्रतापपुर में जाम लगाती महिलाओं को समझाते पुलिस अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में अवैध खनन में लगी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। परिजन और ग्रामीणों ने प्रतापपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव प्रतापपुर निवासी पुष्पेंद्र रविवार को अवैध खनन में लगी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दोपहर करीब 1:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतापपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जाम की सूचना मिलते ही कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी, क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद और प्रभारी निरीक्षक प्रेम सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजन व ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने, दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी। काफी देर तक चली वार्ता के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी ने निष्पक्ष कार्रवाई और विधिक प्रक्रिया के तहत कठोर कदम उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजते हुए यातायात सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक सहित कब्जे में ले लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें