शिकोहाबाद। झारखंड में एक जनसभा के दौरान मौलाना जर्जिस द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर दी गई विवादित टिप्पणी से स्थानीय श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों में असंतोष व्याप्त है। इस मामले में पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
मामले को लेकर हिंदू संगठनों से जुड़े मोहनलाल अग्रवाल और उमेश चंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद को शिकायत पत्र सौंपा। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मौलाना द्वारा दिए गए गैर-जिम्मेदाराना और विवादित बयान से सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। तहरीर सौंपने के दौरान विकास गुप्ता, अनिकेत चौहान, मोहन सिंह, बबलू प्रजापति, नीरज कुमार, कन्हैया, रवि कुमार, रचित गुप्ता, पंकज गुप्ता सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद