मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
- फोटो : Amar ujala
आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
छात्राओं ने वोट के अधिकार के बारे में लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने कहा कि हमारा वोट देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाई। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. जीके गुप्ता, डा. सविता सिंह, डा. संजय यादव, डा. रघु सिंह करौलिया, डा. केके यादव, डा. प्रदीप कुमार गुप्ता रहे।