उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में किसानों द्वारा बैंक से लिया गया लोन अथवा बिजली का बिल न जमा करने पर उनकी सपंत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश जसराना एसडीएम ने जारी किए हैं। अब सभी किसानों को घर पर आदेश की प्रति चस्पा की जाएगी। इससे किसान परेशान हैं।
मामला जसराना तहसील क्षेत्र का है। एसडीएम पारसनाथ मौर्य ने बताया कि तहसील क्षेत्र में बैंक या बिजली बिल के बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी करने के बाद भी बिल नहीं भरा जा रहा है। अमीनों के द्वारा कई बार दस्तक दी गई। फिर भी कोई असर नहीं हुआ। ऐसे बकाएदारों की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई
अब आदेश की प्रति चस्पा कराने की कार्रवाई की जाएगी। इसमें जसराना तहसील क्षेत्र के कौरारा बुजर्ग निवासी शिवदयाल एवं चरन सिंह बैंक के बकाएदार होने के कारण वहीं विद्युत के बाकीदार शादीपुर निवासी किसान सुनहरीलाल की दो लाख 20 हजार रुपये जमा नहीं कराए जाने के कारण कुर्की के आदेश दिए हैं।
इसके अलावा तहसील क्षेत्र के गांव नगला गंगे निवासी बेताल सिंह पर तीन लाख 16 858 रुपये जमा नहीं कराए जाने के कारण एवं इसी गांव के निवासी बैंक के बकाएदार जगत सिंह की 14.64 लाख से अधिक की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः- कमीशन का काला धंधा: 15 डॉक्टरों के नाम पर रजिस्टर्ड 449 अस्पताल, इलाज कर रहे झोलाछाप, मरीजों की जान से खिलवाड़
नगला कन्ही (नगला शादी) निवासी रामदास पर विद्युत के 3.26 लाख से अधिक बकाया है। वहीं नगला उदी निवासी महिला रानी देवी पर 3.31 लाख से की बकाएदार होने के कारण संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं। एसडीएम जसराना पारसनाथ मौर्य ने कहा कि जिन बाकीदारों के द्वारा अभी तक धनराशि जमा नहीं कराई है। वह तत्काल जमा कराएं। अन्यथा विभाग के द्वारा संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।