फिरोजाबाद। सरस्वती नगर स्थित राजीव शर्मा के आवास पर ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग और यूजीसी के नए नियमों पर कड़ा एतराज जताया। सुरेंद्र कुमार उपाध्याय व अन्य वक्ताओं ने कहा कि इन व्यवस्थाओं से सवर्ण समाज के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और निर्दोष लोग मुकदमों में फंस रहे हैं। समाज के लोगों ने एससी/एसटी एक्ट व अन्य विसंगतिपूर्ण नियमों को समाप्त कर देश में सभी के लिए एक समान अधिकार कानून लागू करने की मांग की। बैठक में सियाराम शर्मा, संजय श्रोत्रिय, राम प्रकाश शर्मा, मनोज भटेले, राजीव शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद