फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दाऊ दयाल स्टेडियम के पीछे बनेगा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन

Wed, 20 Sep 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में इलेक्ट्रिक बसों को संचालन जल्द शुरू होगा। पहले चरण में 10 बसों के खड़े होने और चार्जिंग स्टेशन निर्माण के लिए भूमि की तलाश अंतिम चरण में है। जलेसर रोड स्थित स्पोर्टस स्टेडियम के पीछे भूमि पर चार्जिंग स्टेशन बनाया जा सकता है। मंगलवार को निगम व तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने जमीन का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन


जिले में इलेक्ट्रिक बसें चलाए जाने को शासन से हरी झंडी मिल गई है। इसी कवायद चलते मंगलवार को नगर निगम और तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने चार्जिंग स्टेशन के लिए प्रस्तावित दाऊ दयाल स्पोर्टस स्टेडियम के पीछे स्थित भूखंड का मुआयना किया। तहसीलदार फिरोजाबाद (सदर), चीफ इंजीनियर नगर निगम मनीष कुमार सिंह ने निगम अफसरों के अलावा क्षेत्रीय लेखपाल के साथ भूखंड की माप जोख कराई। निगम अफसरों की मानें तो इलेक्ट्रिक बसाें को चार्जिंग के लिए यह स्थान सर्वथा उपयुक्त है। इसका प्रस्ताव तैयार कराने के बाद में मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।


सभी बसें एसी होंगी
इलेक्ट्रिक सिटी बसें पूरी तरह एसी होंगी। मेट्रो की तरह हर स्टॉपेज आने से पहले बताया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे भी होंगे। इसके अलावा जीपीएस भी लगाया जाएगा। एक बार में फुल चार्ज होने पर बस 150 किमी तक चलेगी। फुल चार्ज होने पर 250 यूनिट बिजली खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें