फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मिनट की बरसात से खिले चेहरे

Sat, 18 Jun 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
दस मिनट की बरसात से खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को दिन में चिलचिलाती धूप के बाद शाम पांच बजे हुई बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी। इसके बाद बढ़ी उमस के कारण हर किसी का हाल बेहाल रहा। हालांकि सर्विस रोड पर बिजली की लाइन डालने के कारण गड्ढों के बाहर पड़ी मिट्टी से फिसलन हो गई।
विज्ञापन

मानसून की दस्तक नहीं देने के कारण सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। शनिवार को सुबह आसमान में घटाएं घिरी दिखाई दीं लेकिन इसके बाद सूर्यदेव की तपन इतनी तीखी हो गई कि हर किसी का हाल बेहाल दिखाई दिया। बदन पसीना से तरबतर था। गर्मी से राहत पाने को कोई कूलर, पंखा तो कोई एसी का सहारा लेता दिखाई दिया। पूरे दिन उमस के बाद शाम को करीब पांच बजे बारिश शुरू हो गई। करीब दस मिनट की बारिश से सर्विस रोड पर पड़ी मिट्टी के कारण फिसलन हो गई। तेज हवा एवं बारिश का बच्चों ने आनंद लिया। लेकिन बारिश के बंद होने के बाद उमस बढ़ गई। उमस के कारण गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। एका, जसराना, फरिहा एवं खैरगढ़ क्षेत्र में घटाएं तो घिरी रहीं लेकिन बारिश नहीं होने के कारण लोगों को मायूसी हाथ लगी। नारखी क्षेत्र के किसान भी बारिश होने का इंतजार करते रहे। शाम के वक्त महिलाएं एवं बच्चे गर्मी से निजात पाने के लिए छतों पर पहुंच गए। कुछ इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें