तहसील दिवस में चेक वितरित करती डीएम।
तहसील सभागार में डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 97 शिकायतों में से महज छह शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर 30 स्वयं सहायता समूह को 10-10 हजार के चैक डीएम ने प्रदान किए। वहीं 45 विकलांगों के प्रमाण-पत्र बनाए गए।
तहसील दिवस में पानी, बिजली, रास्तों पर अवैध कब्जों, मारपीट संबंधी शिकायतें आईं। सर्वाधिक शिकायतें बिजली से संबंधित थीं। तहसील दिवस में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित 30 स्वयं सहायता समूह को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने दस हजार प्रति समूह को चेक द्वारा प्रदान किए। तहसील दिवस में सीडीओ प्रभांशु श्रीवास्तव, एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ अजय कुमार, एसडीएम अंबरीश कुमार बिंद आदि मौजूद रहे।