फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट सुविधा से लैस होंगे परिषदीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के चयनित परिषदीय विद्यालयों को इंटरनेट सुविधा से लैस किया जाएगा। कुछ विद्यालयों में इंटरनेट सिस्टम लगा दिया गया है। एफटीटीएच के माध्यम से यह सुविधा विद्यालयों में दी जा रही है। जिला स्तर पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में परिषदीय विद्यालयों को बेहतर बनाने का कार्य चल रहा है। फाइबर कनेक्टिविटी के माध्यम से इंटरनेट की सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में 250 विद्यालयों को इंटरनेट से जोड़ा है। धीरे-धीरे अन्य विद्यालयों में फाइबर टू द होम के जरिए इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
मॉर्डन क्लास को मिलेगा बढ़ावा
प्राइवेट स्कूलों के प्राइमरी सेक्शन में मॉर्डन क्लास पर जोर दिया जाता है। धीरे-धीरे परिषदीय स्कूलों में भी मॉर्डन क्लास संचालित हो रही हैं। इंटरनेट सुविधा मिलने से लैपटॉप, प्रोजेक्टर आदि से क्लास को मॉर्डन बनाने में बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

बीएसए अरविंद पाठक ने कहा कि परिषदीय स्कूलों को इंटरनेट से जोड़ने की कवायद शुरु हो गई है। प्रथम चरण में करीब 250 स्कूलों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। धीरे-धीरे अन्य विद्यालयों को भी जोड़ा जाएगा। कुछ विद्यालयों में इंटरनेट की सुविधा पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें