road accident. demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
फिरोजाबाद के मक्खनपुर में मथुरा से इटावा जा रही कार का टायर इंदुमई के समीप तेज आवाज के साथ फट गया। कार अनियंत्रित होकर साइड से जा रही स्कूटी से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि इंस्पेक्टर समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल इंस्पेक्टर मथुरा के बलदेव थाने में तैनात हैं।
हादसा सोमवार रात 8 बजे थाना क्षेत्र में इंदुमई के पास हुआ। मथुरा के बल्देव थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरविंद कुमार अपनी कार से इटावा की तरफ जा रहे थे। उनकी कार मक्खनपुर में इंदुमई के पास पहुंची थी कि बाईं तरफ का आगे का टायर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर आगे जा रही स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।