फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब पीने से एक की मौत, तीन गंभीर

Tue, 27 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
जहरीली शराब पीने से एक की मौत, तीन गंभीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना नगला सिंघी क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से एक की मौत हो गई। वहीं उसके पुत्र सहित तीन अन्य की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर सीओ औ आबकारी विभाग की टीम जांच में जुटी हैं। टीम ने मौके से बरामद शराब को जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 गांव बांस झरना निवासी ओमप्रकाश (65) पुत्र गंगाराम ने मंगलवार सुबह अपने पुत्र रमेशचंद्र के साथ शराब पी।  शराब पीते ही कुछ देर बाद पिता-पुत्र की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिवारीजन पिता-पुत्र को अस्पताल लेकर भागे लेकिन इससे पहले ही ओमप्रकाश की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में रमेशचंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में रमेश का उपचार चल रहा है।  शराब पीने से ओमप्रकाश की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। जहरीली शराब पीने से मौत की जानकारी पर प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। आबकारी विभाग की टीम और सीओ श्रीभगवान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फीरोजाबाद भेज दिया।
इधर, गांव धीरपुरा में भी अगनलाल पुत्र रामजीत और पप्पू पुत्र महाराज सिंह की शराब पीने से हालत बिगड़ गई। इन दोनों को भी उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



आबकारी विभाग से की थी शिकायत
टूंडला (ब्यूरो)। नगला तेजा निवासी आकाशदीप यादव ने डीएम और आबकारी अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव धीरपुरा और लांघी में बाहरी शराब बेचे जाने की शिकायत की थी। अवैध शराब को लेकर मई में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने सबक नहीं लिया।


 टीम के साथ आस-पास के ठेकों से शराब का सैंपल लिए गए हैं। साथ ही मौके से मिली शराब को भी जांच के लिए भेजा गया है ।
संजीव कुमार
जिला आबकारी अधिकारी, फीरोजाबाद


 दोनों गांवों में प्रयुक्त शराब गांव के बाहर पड़ी मिली है। शराब के इस तरह पड़ा होने से किसी की साजिश प्रतीत हो रही है। इस मामले में पूर्व में मामला भी दर्ज हुआ था। मामले की पूरी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

संजीव वाजपेई,
अपर पुलिस अधीक्षक 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें