फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के कुल 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि एक की मौत हो गई है। कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 8581 हो गई है। मृतक संख्या बढ़कर 132 हुई है। अब जनपद में सक्रिय केस घटकर 255 रह गये हैं।
जेमई गांव की 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। द्वारिकापुरी कोटला रोड़ पर 24 वर्षीय महिला, मुस्यादपुर में 65 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। एका के माधीपुर में 68 वर्षीय पुरुष, शिकोहाबाद के आवास विकास कॉलोनी, गांव सुनामई में 75 वर्षीय महिला और 48 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। नगला मजिस्द में 35 वर्षीय महिला, सलेमपुर में 63 वर्षीय पुरुष, नगला मवासी में 32 वर्षीय महिला भी कोरोना का शिकार हुई है।
3438 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
फिरोजाबाद। जनपद में 3438 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसमें 18 साल से अधिक उम्र के 2577 लोग कोरोना की पहली डोज लगवाने के लिए पहुंचे। 45 से 60 साल के 696 लोगों ने कोरोना की पहली डोज लगवाई। सीएमओ ने अधिकाधिक लोगों से टीकाकरण कराने के लिए कहा है।
कोरोना के आंकड़े
कोरोना मरीज-15
कोरोना कुल मरीज- 8581
मृतक संख्या-01
कुल मृतक संख्या- 132