फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक कांवड़िये की मौत

Tue, 06 Aug 2024 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि छह अन्य कांवड़िये घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पहली घटना इटौली के समीप हुई। कासगंज थाना क्षेत्र के गांव सैलई निवासी शिशुपाल (25) अपने साथी ईशू के साथ कछला घाट से कांवड़ में गंगाजल लेकर बटेश्वरनाथ मंदिर आया हुआ था। यहां कांवड़ चढ़ाने के बाद वह अपने साथी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहा था। जब वह जसराना सीमा के करीब इटौली मोड़ पर पहुंचे, तभी अचानक सामने से एक अन्य बाइक आ गई। दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में शिशुपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तत्काल ही घायल कांवड़िये को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम विकल्प, तहसीलदार ब्रजराज सिंह, सीओ प्रवीण कुमार तिवारी एवं इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार भी चिकित्सालय पहुंच गए। जहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी करने के बाद मृतक के परिजन को घटना से अवगत कराया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना बटेश्वर रोड स्थित ब्रह्माबाद लाछपुर के पास हुई। यहां बाइक सवार कांवड़ यात्री हरेंद्र (25) निवासी खड़ीत जसराना अपने साथी प्रताप सिंह के साथ बाइक से कांवड़ चढ़ाने के लिए बटेश्वरनाथ मंदिर गए थे। यहां कांवड़ चढ़ाने के बाद वह बाइक से घर वापस आ रहे थे। तभी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दोनों कांवड़िये घायल हो गए। तीसरी घटना थाना शिकोहाबाद के पास हुई, कांवड़ चढ़ाकर लौट रहा कांवड़ यात्री रोहित (25) निवासी नगला कांस थाना शिकोहाबाद, जो कि हल्ला गाड़ी पर ऊपर बैठा हुआ था, वह गिर गया। इस घटना में वह घायल हुआ है।

चौथी घटना स्टेशन रोड पर हुई। मोपेड सवार दिलीप (50) निवासी नई बस्ती बोझिया कांवड़ चढ़ाकर अपने साथी बबलू के साथ मोपेड से आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों कांवड़िये घायल हो गए। गंभीर घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें