फ़िरोज़ाबाद। बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में हॉस्पिटल ले जाते समय एक व्यक्ति की मौत। सुबह लगभग 7:40 बजे इटावा की तरफ से आ रही बाइक सवार कठफोरी से जा रही बाइक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें एक की मौत हो गई है। खेड़ा धौलपुर थाना जसवंतनगर जिला इटावा निवासी शिवकांत 35 वर्ष पिता का नाम रामस्वरूप अपनी बहन रेनू पत्नी विकास निवासी कठफोरी को छोड़ने आया था। घर आने में मात्र 100 मीटर की दूरी रह गई थी उसी समय कठफोरी से आवश्यक सामान खरीद कर जा रहे जोली उर्फ़ प्रशांत ग्राम गोटपुर थाना करहल जिला मैनपुरी निवासी से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें गोटपुर निवासी जोली एवं खेड़ा धौलपुर निवासी शिवकांत के गंभीर चोटें आई। उसे एंबुलेंस द्वारा ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त शिवकांत ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक शिव कांत के दो बच्चे हैं, जिसमें लड़की वैश्णवी 10 वर्ष लड़का अवी 7 वर्ष एवं पत्नी विनीता को अपने पति शिवकांत के मरने की खबर मिलने पर वहिन रैनू एवं पत्नी विनीता का रो-रो कर बुरा हाल है।