फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक और मोपेड की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Sun, 01 Sep 2024 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। आनंदपुर पुलिया के पास शनिवार दोपहर बाइक व मोपेड की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोपेड सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के गांव आनंदपुर निवासी 41 वर्षीय नवी सड़क पर अपनी गुजर बसर कर रहे थे। शनिवार दोपहर 12:30 बजे करीब वह मोपेड से गांव से छिकाऊ जा रहे थे। वह गांव के पास कोटकी बंबा स्थित पुलिया पर पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उसकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि नवी की माैके पर ही मौत हो गई।
हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एकत्रित ग्रामीणों ने घायल बाइक सवारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें