फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एक देश एक चुनाव, भाजपा ने सराहा

Mon, 04 Sep 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक देश, एक चुनाव के लिए केंद्र सरकार ने आठ सदस्यीय उच्च समिति की घोषणा कर दी है। सरकार के इस प्रयास की भाजपा ने सराहना करते हुए कहा कि इससे समय एवं धन दोनों की बचत होगी। विपक्षी दल कांग्रेस, सपा और बसपा ने कहा कि चुनाव करीब देख भाजपा जनता का ध्यान भटकाने के लिए साजिश रच रही है।
विज्ञापन





बचेगा सरकारी मशीनरी का समय
एक देश एक चुनाव का निर्णय देश के साथ जनता के हित में होगा। बार-बार के चुनाव में खर्च होने वाली करोड़ों की धनराशि बचेगी। सरकारी मशीनरी का समय बचेगा। एक देश एक चुनाव से मतदाता सूची एक होगी ओर फर्जीवाड़ा की संभावना कम होगी। - वृंदावन लाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा


- केंद्र सरकार जनता से डर गई है, सरकार ने जनता को महंगाई से राहत नहीं दी। युवाओं को रोजगार नहीं गिदया। गरीबों, शोषितों को न्याय नहीं दिया। अब उसे कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है इसके कारण वह चुनाव से पहले यह किया गया है। - शिवराज सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन



- देश में बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई से गरीब तबका परेशान है। व्यापारियों के व्यापार ठप हो गए। जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह शिगूफा ले आए हैं। इससे जनता का कोई भला होने वाला नहीं है। चुनाव समय पर होने चाहिए। - मुकेश कुमार, जिलाध्यक्ष बसपा, फिरोजाबाद


- एक देश एक चुनाव जैसा मामला भाजपा सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने लिए लाई है। कांग्रेस ऐसे सभी मामलों में सरकार का समर्थन करेगी जो फैसले जनता के हित में होगें। देश की जनता आगामी चुनाव में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर ली है। - संदीप तिवारी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें