शिकोहाबाद। स्टेशन रोड पर पेट्रोल पंप के सामने कोचिंग पढ़कर आ रहीं छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। दो छात्राएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर बीच सड़क पर मारपीट करने लगीं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जोकि नगर में चर्चा का विषय बन गया है।
बुधवार दोपहर तीन बजे करीब की यह घटना बताई जा रही है। स्टेशन रोड पर सरकारी अस्पताल के सामने स्थित पेट्रोल पंप के बाहर कुछ छात्राएं कोचिंग पढ़कर लौटी थीं। सभी के पास स्कूली बैग थे। किसी बात को लेकर दो छात्राओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। दो छात्राओं में हुई कहासुनी के बाद जमकर मारपीट होने लगी। दोनों छात्राएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं। छात्राओं के बीच हो रही मारपीट का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। यह मामला नगर में चर्चा का विषय बन गया है। सीओ जयबिंद गुप्ता का कहना है कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया है।