फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल इंजन के पेंटो में उलझे ओएचई के तार, डाउन रेलमार्ग ठप

Thu, 03 Dec 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली रेलखंड पर पोरा रेलवे स्टेशन के निकट गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन के पेंटो में फंसकर डाउन लाइन के ओएचई तार टूट गए। इसके चलते डाउन लाइन करीब तीन घंटे प्रभावित रही। इस दौरान दो दर्जन से अधिक ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं।
विज्ञापन

आनंद बिहार रेलवे स्टेशन से चलकर पटना जाने वाली 22406 गरीब रथ एक्सप्रेस अपनी गति से पोरा रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची। रात तकरीबन 10.50 बजे ट्रेन के इंजन का पेंटो ओएचई तारों में उलझ गया और इसके चलते इंजन का पेंटो और आधा किमी ओएचई के तार भी टूट गये। ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली के तहत पीछे अन्य ट्रेनें एक के पीछे एक जहां-तहां खड़ी हो गये। घटना की जानकारी पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सायरन बजाकर टूंडला से ओएचई टावर वैगन को मौके पर रवाना किया गया। देर रात रेल कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद रæत्रि दो बजे टूटे ओएचई तारों को जोड़ा। इसके बाद रेल यातायात शुरू हो सका। यातायात शुरू होने के बाद रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।  

प्रभावित ट्रेनें-
गरीब रथ, मगध एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, ऊंचाहार एक्सप्रेस, फरक्खा एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें