फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Wed, 03 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बार हॉल में आयोजित किया गया। चुनाव अधिकारी सुधाकर उपाध्याय व रामरक्षपाल सिंह के नेतृत्व में नव निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराकर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

नव निर्वाचित अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह एड. ने कहा कि अधिवक्ताओं ने जो विश्वास उन पर किया है वह उसे कम नहीं होने देंगे और अधिवक्ताओं का किसी कीमत पर शोषण नहीं होने दिया जाएगा। सचिव दिलीप पचौरी ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में हर संभव कार्य किए जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में सलीम खान, रविंद्र सिंह, मुकेश सोलंकी, प्रमोद शुक्ला, चन्द्रेश उपाध्याय, सुधीर गौतम, भंवर सिंह एडवोकेट, रामबहादुर चक, सुभाष बाबू बघेल, त्रिविक्रम शर्मा, पीके शर्मा, नर सिंह पाल सिंह, बेदप्रकाश भारद्वाज, कमलेश यादव, डीके शर्मा, प्रवीन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें