टूंडला। अमृत भारत योजना के तहत टूंडला स्टेशन के कायाकल्प का कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही शहर की ओर सर्कुलेटिंग एरिया में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन व चार पर स्थिति कई विभागों के कार्यालय बनाते हुए शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए रेल इंजीनियरों ने प्लेटफार्म नंबर सात पर कार्यालयों को बनाने का खाका खींच लिया है।
एयरपोर्ट की तर्ज पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत टूंडला रेलवे स्टेशन को विकसित किया जाना है। इस योजना के तहत लगभग टूंडला का पूरा स्टेशन बदल जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए तैयार ब्लूप्रिंट के आधार पर नई बिल्डिंग बनाए जाने का ठेके हो चुके हैं तथा कार्य शुरू कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत वर्तमान में रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म संख्या 3/4 पर बने कई कार्यालयों को शहर की ओर प्लेटफार्म नंबर सात पर बनाया जाएगा।
नई इमारत बनने के उपरांत प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 के सभी कार्यालयों को नई इमारत में शिफ्ट किया जाएगा।
रेल इंजीनियरों द्वारा कहां क्या बनाया जाना है, इसका तैयार ब्लूप्रिंट के मुताविक स्टेशन पर कार्य शुरू कर यया है। सर्कुलेटिंग एरिया में स्थापित स्टीम रोड रोलर को हटा दिया गया है। माना जा रहा है कि 2024 के अंत तक प्लेटफार्मर तीन, चार पर सौ साल से अधिक पुराने कार्यालय शहर की ओर शिफ्ट कर दिए जाऐंगे।
स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3/4 पर हैं ये कार्यालय
अभी तक टीटी वेटिंग हाॅल, जीआरपी थाना, टीसी ऑफिस, आरपीएफ थाना, रेल न्यायालय, वीआईपी वेटिंग रूम, सीएमआई ऑफिस, टीआई ऑफिस, एससी पुरष व महिला वेटिंग रूम, कैटरिंग, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पार्सल ऑफिस, डिप्टी एसएस कार्यालय, ट्रेन लाइटिंग स्टाफ, रिटायरिंग रूम, पार्सल गोदाम, आरएमएस, मिनी लॉबी आदि कार्यालय हैं।
रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प किया जाना है। इस योजना में जर्जर पुरानी बिल्डिंगों को हटाया जाएगा। कितने कार्यालय कहां शिफ्त होंगे ये इंजीनियरिंग विभाग तय करेगा।
अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराग