फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डीपीआरओ को बंद मिले पंचायत सचिवालय

Wed, 02 Aug 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला पंचायत राज अधिकारी को गांवों के निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिवालय बंद मिलने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पंचायत सचिवों एवं सहायकों का एक-एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अनुपस्थित रहने के कारण सहित स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण टीम इस समय जिले के ग्रामीण अंचल का सर्वे करने आई है। लेकिन स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम की जिले में मौजूदगी होने के बाद भी पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों के द्वारा हद दर्जे की लापरवाही बरती जा रही है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार को टूंडला ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवखेड़ा, कोटका, बसई, हथौली जय सिंहपुर, जसराना ब्लॉक के गांव औरंगाबाद, पारौली, सबलपुर तथा एका ब्लाॅक के गांव गींगना के पंचायत सचिवालय बंद मिले।
पंचायत भवनों के बंद पाए जाने के मामले को डीपीआरओ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इन ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सचिवों के साथ-साथ पंचायत सहायकों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए है। साफ कहा है कि वह अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें