फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रामलीला के आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे अफसर

Tue, 24 Sep 2024 06:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव तदर्थ समिति के तत्वावधान में 25 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला के मंचन को लेकर एडीएम विशु राजा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें कहा कि पात्रों का चयन 25 सितंबर को होगा। रामलीला का मंचन प्रतिदिन शाम को पांच बजे से आठ बजे तक होगा। इस दौरान मेला प्रांगण में चाक चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन के निर्देश पर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम विशुराजा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा कि शहर की करीब 150 वर्ष पुरानी श्री सनातन धर्मरामलीला का मंचन की शुरूआत 25 सितंबर से होगी। यह क्रम 15 अक्तूबर तक जारी रहेगा। एडीएम ने रामलीला के पात्रों का चयन 25 सितंबर को किया जाएगा। इसके लिए नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित तदर्थ समिति में शामिल समाजसेवियों के सहयोग से किया जाएगा। सांस्कृतिक आयोजन के लिए नगर निगम की ओर से साफ सफाई,चूने आदि का छिड़काव एवं पेयजल की व्यवस्था,बिजली विभाग को बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के निर्देश दिए। इस दौरान रामलीला तदर्थ समिति के अध्यक्ष नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार,सचिव ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर कृतिराज,वित्तीय कार्यो के लिए लेखा,परीक्षाधिकारी को शामिल किया है। कोषाध्यक्ष का काम वरिष्ठ कोषाधिकारी संभालेंगे। मेलाधिकारी तहसीलदार सदर को बनाया है। सदस्यों में डिप्टी मेयर श्याम सिंह यादव,पंडित मुन्नालाल शास्त्री, विजय कुशवाह,नीतेश अग्रवाल जैन,पीके पाराशर, पार्षद हरिओम वर्मा,अनूप कुमार झा, राकेश अग्रवाल, रामनरेश कटारा,डा.अमित गुप्ता को शामिल किया है।




प्राइवेट चिकित्सा संगठन रामलीला में

लगाएगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
फिरोजाबाद। प्राइवेट चिकित्सक संगठन के जिलाध्यक्ष डा.मुनींद्र शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। शिविर की जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारियों को सौंपी गई। शिविर के प्रभारी डा. केसी श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष डा. मुन्नालाल बघेल,मेडिसन प्रभारी डा. नवनीत कुमार,मीडिया प्रभारी डा. पीके कुलश्रेष्ठ को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें