फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मुकदमा से बचने के लिए बनवाए विवाह के फर्जी दस्तावेज

Tue, 24 Sep 2024 06:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में आर्य समाज मंदिर दर्शाकर विवाह के फर्जी दस्तावेज तैयार कराने वाले युवक के खिलाफ मथुरा की महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। युवक ने अपने बचाव में उक्त दस्तावेज लगाए थे। जिसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कराने की बात का खुलाया हो सका। आरोपी यौन शोषण के मामले में मथुरा जेल में बंद है।
विज्ञापन

मथुरा थाना शेरगढ़ के गांव रान्हेरा निवासी रानी ने नारखी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मथुरा थाना जैत के गांव राल निवासी कैलाश ने उसका अपहरण कर यौन शोषण किया था। मामले में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। उसने अपने बचाव में नारखी थाना क्षेत्र के गांव कोटला में आर्य समाज मंदिर दर्शाकर महिला के साथ विवाह के फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए हैं। इसमें उसकी पत्नी कमलेश देवी ने उसका साथ दिया था। जब मामले की जांच कराई गई तो जानकारी हुई कि कोटला में कोई भी आर्य समाज मंदिर नहीं है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें