फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से आहत युवक ने जान दी

Mon, 02 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों के द्वारा की गई पिटाई से आहत युवक ने जान दे दी।
विज्ञापन

गांव जाजपुर निवासी 40 वर्षीय प्रवीन कुमार जैन पुत्र भानु कुमार जैन की बड़ी पुत्री खुशबू की आगामी 22 नवंबर को बारात आनी है। प्रवीन व उसकी छोटी पुत्री शिवानी, पुत्र योगेश्वर और अंकुश सहित परिवार के सभी सदस्य विवाह की तैयारियों में जुटे हुए थे। रविवार सायं को मायके गईं उनकी पत्नी दस दिन बाद घर लौटी थीं। इसको लेकर प्रवीन का पत्नी से विवाद हो गया। शराब का सेवन कर उसने पत्नी की पिटाई भी कर दी। इसकी जानकारी पत्नी ने मायके गांव सुनारी आगरा में दी तो परिवार के सदस्य आ गए और उन्होंने प्रवीन को पीट दिया। वह ममता को अपने साथ ले गए। इस घटना के बाद प्रवीन खुद को कमरे में बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गया। सोमवार सुबह परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें