बारिश के कारण गड्ढे में तब्दील सड़कें शीघ्र ही सुधरती दिखाई देंगी। शासन ने 50 करोड़ का बजट जिले को जारी कर दिया है। धनराशि आने के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग ने प्राथमिकता वाली सड़कों की सूची बनानी शुरू कर दी है। ताकि ग्रामीण अंचल के मार्गों को सुधारा जा सके।
बारिश होने के दौरान जिले की ग्रामीण अंचल की सड़कें व संपर्क मार्गों की हालत काफी खराब हो गई थी। इसके कारण ग्रामीण जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से 231 सड़कों के निर्माण के लिए दो अरब से ज्यादा की डिमांड की थी। लेकिन शासन की ओर से जिले को 50 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। धनराशि जारी होने के साथ ही विभाग ने ऐसे मार्गों की सूची बनानी शुरू कर दी है
जिनकी हालत काफी खराब थी। मार्गों पर पेंचवर्क कराने के साथ ही लेपन कार्य कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एक्सईएन केसी यादव ने कहा कि जिले की सड़कों की मरम्मत एवं सुधार को शासन द्वारा 50 करोड़ जिले के लिए बजट स्वीकृत किया है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध धनराशि से जिले की सड़क सुधार का कार्य काफी तेज गति से कराया जाएगा।