फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला में पालिकाध्यक्ष व सभासदों को शपथ 27 को

Thu, 25 May 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। निकाय चुनाव में चुने गए पालिकाध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 मई को होगा। शपथ ग्रहण को लेकर पालिका प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। निकाय चुनाव में भाजपा से बगावत कर पालिकाध्यक्ष बने भंवर सिंह ठेकेदार नगर के 25 वार्डों के चुने गए सभासदों जिनमें 11 भाजपा के तथा 14 निर्दलीय हैं के साथ 27 मई का दोपहर दो बजे फिरोजाबाद रोड स्थित संगम मैरिजहोम में शपथ ग्रहण करेंगे। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष को एसडीएम सत्येंद्र सिंह शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

वहीं सभासदों को पालिकाध्यक्ष शपथ ग्रहण कराएंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पालिका प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शपथ ग्रहण के लिए नगर के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। पालिका अधिकशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें