फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय अधिवेशन में दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Sat, 08 Apr 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में मौजूद लोग।
विज्ञापन
भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत द्वारा शनिवार को फिरोजाबाद क्लब में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. केशवदत्त गुप्ता की अध्यक्षता में प्रांतीय अधिवेशन एवं दात्यिव ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मंचासीन अतिथि महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, डा. केशवदत्त गुप्ता, डा. तरुण शर्मा, बसंत गुप्ता एडवोकेट, जेपी गुप्ता, डा. जेके जुनेजा, राजीव अग्रवाल, डा. दिव्या लहरी, डा. अनिल वार्ष्णेय, प्रवीन गर्ग सीए का पीत दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रांतीय अधिवेशन में ब्रज प्रांत के बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, सिरसागंज के पदाधिकारियों ने शिरकत की। इसके बाद 2017-19 की नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष जेपी गुप्ता, महासचिव डा. जेके जुनेजा आगरा, कोषाध्यक्ष सीए प्रवीन गर्ग, उपाध्यक्ष वंदना अग्रवाल, श्रीकृष्णमुरारी अग्रवाल, अनिल कुमार वार्ष्णेय को शपथ दिलाई गई। इसके बाद पिछली कार्यकारिणी में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एटा के विशाल अग्रवाल को विकास रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। संचालन डा. जेके जुनेजा, बसंत कुमार गुप्ता एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें