फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने जगाई नारी शक्ति की अलख

विज्ञापन
टूंडला के गांव मिश्रीगढ़ी में जागरूकता रैली निकालते एनएसएस छात्राएं - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। श्रीशिवप्रसाद मेमोरियल बालिका महाविद्यालय में सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन एनएसएस छात्राओं ने गांव गढ़ी मिश्री में ग्रामीण महिलाओं को नारी शक्ति के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एनएसएस छात्राओं ने रैली भी निकाली।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ करते हुए अध्यक्ष अजय शर्मा एड. ने कहा कि समाज में महिलाओं की दशा दयनीय होने के बावजूद महिलाओं ने धरा से लेकर आसमां तक की ऊंचाइयों को छूने का काम किया है। एनएसएस छात्राओं ने गांव में घर-घर जाकर महिलाओं को नारी शक्ति के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बेटे और बेटी की शिक्षा में कोई अंतर नहीं रखना चाहिए। शिविर में मोनिका, शुखबू, शिवानी, सपना, दीपा, हेमलता, पूजा, अंजली, मानसी, रोशनी, काजल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। संचालन एनएसएस अधिकारी मीना गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें