फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एनएसएस की छात्राओं ने लगाया बापू बाजार

Sat, 25 Mar 2023 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय योजना इकाई द्वारा गांव बैंदी गांव में बापू बाजार, हुनर हाट और ग्रामीण पुस्तकालय केंद्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अंजु शर्मा , कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संध्या द्विवेदी और प्रिया सिंह के निर्देशन में बापू बाजार लगाया गया। ग्राम प्रधान बैंदी वंशिका राज और पूर्व ग्राम प्रधान पवन शर्मा , प्राथमिक विद्यालय बैंदी के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्राम बापू बाजार में उत्साह से भरपूर स्वयंसेवकों द्वारा विविध प्रकार के स्टॉल लगाये गए। जिसमें साड़ियां, कुर्ती, दुप्पटे, लहंगे, बच्चो के कपड़े, ऊनी कपड़े तथा पुरुषों के विविध कपड़े आदि के स्टॉल सम्मिलित रहे। हुनर हाट में स्वयंसेवकों द्वारा खुद से निर्मित किए गए। भगवान की पोशाक, वॉल हैंगिंग, फ्लावर वास, रबर बैंड, क्लिप्स , हेयर बैंड आदि का विक्रय न्यूनतम मूल्य पर किया गया। इसके अलावा स्वयंसेवकों ने भेलपुरी, चना जोर गरम, मटर चाट आदि खाद्य पदार्थों के स्टॉल भी लगाए गए। इस बार इस विशेष शिविर के मुख्य केंद्र बिंदु ग्रामीण पुस्तकालय केंद्र में बच्चों से लेकर बड़ों तक की विविध विषयों की पुस्तकें ग्रामीण वासियों के पढ़ने हेतु उपलब्ध कराई गईं। सायंकालीन सत्र में स्वयंसेवकों के मनोरंजन के लिए विविध प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें