फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छठ पूजा के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़

Sat, 14 Nov 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में भैया दूज के दूसरे दिन भी भीड़ रही। छठ पूजा के चलते बिहार जाने वाली ट्रेनों में तो पैर रखने तक की जगह नहीं थी। वहीं ट्रेनों के निर्धारित समय से कई-कई घंटे लेट चलने से यात्रियों को बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

भैया दूज के दूसरे दिन शनिवार को ट्रेनों में खासी भीड़ रही। यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। प्लेटफार्म पर लोग ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन भी घंटों देरी से चल रही थीं। इससे उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जो लोग त्योहार मनाने के लिए घर आए थे उनका वापस लौटना मुश्किल हो रहा था। वहीं छठ पूजा के चलते बिहार जाने वाली ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी थीं। लोगो को टिकट लेने तक के लिए जूझना पड़ रहा था। महिलाओं और बच्चों का हाल बेहाल था। कुछ यही हाल बसों का था। वह भी पूरी भर कर चल रही थीं। लोग छतों पर बैठकर सफर करते दिखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें