फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अब अशासकीय विद्यालयों को मिलेगा 75 प्रतिशत अनुदान

Thu, 22 Jun 2023 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना में बदलाव किए गए हैं। अनुदान की राशि भी बढ़ाई गई और शर्त को भी जोड़ा गया है। इसकी जानकारी जुटाने में विभाग जिम्मेदार जुट गए हैं व सभी को निर्देश जारी किए हैं। ये विद्यालय आसानी से इस योजना में आवेदन करके अनुदान भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित प्रोजेक्ट अलंकार के तहत न सिर्फ सभी 22 शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में जीर्णोद्वार, मरम्मत व छात्र-छात्राओं के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी बल्कि अशासकीय सहायता प्राप्त 58 अन्य माध्यमिक विद्यालयों की दशा सुधरेगी। अभी तक अशासकीय सहायता प्राप्त इन विद्यालयों को 50 प्रतिशत अनुदान राशि मुहैया कराने के निर्देश थे। हाल में माध्यमिक शिक्षा के विशेष सचिव एसपी सिंह ने डीआईओएस निशा अस्थान को पत्र जारी किया है। जिसमें बताया गया कि एडेड विद्यालयों को अब प्रोजेक्ट अलंकार के तहत व्यवस्थाओं को सुधारने में आने वाले खर्च पर 75 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। डीआईओएस ने बतााया इसमें एक नई शर्त जोड़ी गई कि एडेड विद्यालयों के खातों में 25 प्रतिशत धनराशि होनी चाहिए। इसके अलावा अब इस बाध्यता को भी हटाया गया है कि विद्यालयों के पास उनकी स्वयं से आय की राशि खाते में है, ये विद्यालय अनुदान लेकर भी खाते में इस राशि को दर्शा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें