शिकोहाबाद। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जून को घर से पशुओं को घेर पर चारा डालने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही युवक ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पिटाई कर दी। जिससे उसके शरीर पर नीलापन के निशान भी बन गए। आरोप है कि युवक एक माह से परेशान कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि युवक उसको अपने साथ रखने और फोन पर बात करने का दवाब बनाता है। ऐसा न करने पर उसे गोली मारने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक अपराध रमेश चंद्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्रवीन नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।