फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गलन ने बढ़ाई आफत

Mon, 22 Dec 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 मौसम के तेवर ढीले होते नजर नहीं आ रहे हैं। धुंध कम होने के बाद अब गलन ने सुहागनगरी के बाशिंदों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सोमवार को धूप तो खिली लेकिन हवा में गलन थी। घर से बाहर निकलने पर गरम कपड़ों के साथ दास्ताने एवं टोपा लगाने को लोगों को मजबूर होना पड़ा। हालांकि दिन में धूप से लोगों को राहत मिली। लोग दफ्तरों और घरों के बाहर धूप में बैठे नजर आए।
विज्ञापन



रविवार को पूरे दिन कोहरे का कुहासा छाया रहा। हालांकि सोमवार को हवा के चलते धुंध गायब हो गई लेकिन गलन ने लोगों को परेशान किया। धूप खिलने के साथ सरकारी दफ्तरों में लोग धूप सेंकते दिखाई दिए। अफसर ही नहीं अपितु स्टाफ विकास भवन के बाहर ही नजर आया। अधिकारी भी आवश्यक काम धूप में ही निपटा रहे थे।

सीडीओ कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग में आयुष चिकित्सकों के चयन को साक्षात्कार चलने के कारण कुछ अधिकारी व्यस्त थे, वहीं डीपीआरओ कार्यालय का स्टाफ काम में व्यस्त दिखाई दे रहा था। मनरेगा योजना के साथ अन्य सरकारी दफ्तरों में अधिकारी एवं स्टाफ धूप खिलने के कारण खिड़कियों के किनारे ही बैठे दिखाई दिए। न्यायालय में हड़ताल खुली तो अधिकांश अधिवक्ता अलाव जलाकर जरूरी काम निपटाते नजर आए। दिन में बुजुर्ग लोग भी धूप के कारण घरों से बाहर निकल आए। हालांकि शाम को एक बार फिर अपने तेवर दिखाए। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाकर लोग तापते नजर आए।  
विज्ञापन


सूखी सर्दी से पाला पड़ने की आशंका
बुजुर्गों की मानें तो कोहरा नहीं पड़ा और शीतलहर चलती रही। उम्मीद है कि पाला पड़ सकता है। फसलों पर जमने के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचाएगा। इससे आलू और गेहूं की फसल बचाव के लिए खेत के आसपास धुआं करना ही उचित रहेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें