फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निर्धारित अवधि से अधिक कारखाने चलाने पर सात को नोटिस

Wed, 18 Nov 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम द्वारा नामित त्रिस्तरीय कमेटी की जांच में पुष्टि होने के बाद श्रम नियमावली के उल्लंघन पर सात चूड़ी इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार ने बताया कि इन इकाइयों में श्रमिकों से निर्धारित आठ घंटे के बजाय नौ घंटे काम कराए जाने की शिकायतें मिलने पर जांच कराई गई थी। मैसर्स हौदरिया ग्लास वर्क्स, बांके बिहारी ग्लास वर्क्स, सुपर फाइन ग्लास, नादर एंड को और मैसर्स एलोरा ग्लास वर्क्स सहित कुल सात इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट श्रमायुक्त कार्यालय, कानपुर को भी प्रेषित कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें