फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छेड़छाड़ के आरोपियों के घर 82 की कार्रवाई का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपियों के घर नोटिस चस्पा
विज्ञापन

खैरगढ़। छेड़छाड़ के मुकदमे में न्यायालय में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर खैरगढ़ पुलिस ने रवि, राहुल देव, अंकित निवासी खैरगढ़ के खिलाफ 82 की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया है। थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नारखी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर 82 की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया गया है। यदि फिर भी आरोपी हाजिर नहीं होते है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानलेवा हमले की जांच करने पहुंची टीम
खैरगढ़। आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम जानलेवा हमले की जांच करने कसबा खैरगढ़ के गांव पडरिया पहुंची। इस दौरान खैरगढ़ थाना पुलिस भी मौजूद रही। थानाध्यक्ष खैरगढ़ ने बताया कि वर्ष 2020 में जानलेवा हमले का मुकदमा विजेंद्र सिंह द्वारा चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया था। जिसकी जांच करने टीम यहां पर आई थी।
विज्ञापन

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद। उत्तर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम अनुज राजौरिया निवासी सविता नगर गौरी शंकर वाली गली थाना उत्तर बताया गया है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
सबमर्सिबल पंप खराब, पानी की आपूर्ति ठप
फरिहा। कसबा फरिहा के मोहल्ला खिड़की दरवाजा में पानी की टंकी का सबमर्सिबल पंप खराब होने से दो दिन से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मोहल्ले के लोग दूसरे मोहल्लों से पानी भरकर लाने के लिए विवश हैं। लोगों ने प्रशासन से समस्या के निस्तारण की मांग की है। अधिशासी अधिकारी विपिन कुमार का कहना है कि समस्या का निस्तारण जल्द करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत घर पर कब्जा, बांध रहे पशु
फरिहा। गांव ईखू स्थित पंचायत घर पर कुछ लोगों ने कब्जा कर पशुओं को बांधना शुरु कर दिया है। इससे पंचायत घर के आसपास जहां गदंगी रहती है। वहीं राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में सचिव से भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें