फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कार में रखी रुपयों से भरी थैली ले गया बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
एका। बृहस्पतिवार की दोपहर कस्बा एका में बाइक सवार दो युवक स्कार्पियो कार में रखी रुपयों से भरी थैली लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन

गांव उडे़सर गजाधर सिंह निवासी प्रधान अनीता देवी के पति प्रदीप कुमार ने बृहस्पतिवार दोपहर बैंक ऑफ इंडिया से ढाई लाख रुपये निकालकर स्कार्पियो कार में रख लिया। प्रदीप आगे जाकर मेडिकल स्टोर पर बैठ गए। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए और स्कार्पियो का दरवाजा खोल रुपयों से भरी थैली लेकर चंपत हो गए। थैली निकालते देख लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

पुलिस भी मौके और पीड़ित के साथ बैंक एवं कस्बे में लगे सीसीटीवी खंगाले। थाना प्रभारी एका अंजीश कुमार ने कहा कार से रुपये चोरी होने की जानकारी दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूधियों एवं पशुपालकों को देने थे रुपये
जसराना। प्रदीप दूध का व्यवसाय करते हैं। दूधियों एवं पशुपालकों का हिसाब करने के लिए रुपये निकाले थे। स्कार्पियो लॉक नहीं कर पाने पर यह घटना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें