फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैर पंजीकृत अस्पताल संचालित मिलने पर नोटिस जारी

Tue, 02 Jun 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग के नोडल डॉ. कमल किशोर वर्मा ने शिकोहाबाद क्षेत्र में संचालित एक गैर पंजीकृत अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल बिना वैध पंजीकरण के संचालित होता पाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डा. केके वर्मा ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए कि अस्पताल का संचालन नियमानुसार पंजीकरण कराने के बाद ही किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बिना पंजीकरण के अस्पताल का संचालन जारी पाया गया तो संबंधित अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनपद में गैर पंजीकृत अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। मरीजों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है। स्वास्थ्य विभाग की टीम समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें