फिरोजाबाद। ओटीएस योजना के बाद भी बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम शिकंजा कस रहा है। मंगलवार को यूपीएसआईडीसी बिजली घर क्षेत्र में संचालित एक शीतगृह पर 37 लाख रुपये का बिल होने पर नोटिस चस्पा किया। वहीं, अन्य क्षेत्रों में 25 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए।
जेई कयामुद्दीन के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने प्रकाश नगर, कोटला रोड सहित अन्य मोहल्लों में बकाएदारों के घर दस्तक दी। पहले टीम ने बकाएदारों से बिल जमा करने की अपील की। लेकिन कोई उपभोक्ता बिल जमा करने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद 25 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए।