फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से हुए नुकसान की भरपाई करे केंद्र सरकार

Mon, 09 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
नोटबंदी से हुए नुकसान की भरपाई करे केंद्र सरकार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। महिला जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर ने कहा कि नोटबंदी गरीब, किसान, दुकानदार और मध्यम वर्ग पर सर्जिकल स्ट्राइक है। पीएम ने एक प्रतिशत काले धन वालों को पकड़ने के लिए 99 प्रतिशत ईमानदारों को मुसीबत में डाल दिया। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि मोदी से जनता जवाब मांग रही है। नोटबंदी के बाद गरीब दो वक्त की रोटी भी नहीं जुटा पा रहा। कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री से नोटबंदी से नुकसान की भरपाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी, कुसुम सिंह, ममता उपाध्याय, सपना दिवाकर, पूजा बंसल, जौली भारद्वाज, रामनिवास यादव, जितेंद्र तिवारी, सोनिया भारद्वाज, मधु यादव, ऊषा यादव, सुनीता शर्मा, सुमन आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें