फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन 20 जून तक आमंत्रित

Wed, 29 Apr 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारत सरकार द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले देश के प्रतिष्ठित सम्मानों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएम रमेश रंजन ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों के नाम की संस्तुतियां राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र को भेजी जानी हैं। यह पुरस्कार कला, समाज सेवा, विज्ञान, खेल, कृषि और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार, सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर और वैज्ञानिक (असाधारण मामलों को छोड़कर) इस प्रक्रिया के पात्र नहीं हैं और यह सम्मान सामान्यतः मरणोपरांत नहीं दिया जाता है। यदि कोई व्यक्ति या संस्था किसी नाम को प्रस्तावित करना चाहती है, तो उन्हें संबंधित व्यक्ति के कार्यों का विवरण (साइटेशन) दो प्रतियों में तैयार करना होगा। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन 20 जून तक सुहाग नगर स्थित सूचना विभाग के कार्यालय में जमा करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें