फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में नहीं होता दिखा सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में नहीं होता दिखा सामाजिक दूरी का पालन,दूसरी साइड के दुकानदार आधा शटर खोलकर बिक्री करते दिखे फिरोजाबाद। बुधवार को बाजार खुलने के साथ कई स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं होता दिखाई दिया। वहीं दूसरी पट्टी के दुकानदार भी आधी दुकान खोलकर सामान की बिक्री करते दिखाई दिए। इस तरह का आलम अधिकांश बाजारों में देखने को मिला। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से सामाजिक दूरी बनाने के लिए एक साइड का बाजार खोलने की अनुमति प्रदान की है। बाजार खुलने के करीब दस दिन बीतने के बाद दुकानदार भी एक साइड बंद होने के बाद भी दुकान पर पहुंच जाते हैं। कोई दुकान साफ करने के बहाने तो कोई सामान लगाने के बहाने ही सही दुकान का शटर खोलकर यदि कोई ग्राहक आ जाए तो उसे चलाते हैं। वहीं जिन दुकानों पर कोई ग्राहक दिखाई नहीं देता है वह शिकायत करते दिखाई दे रहे हैं। इस तरह का आलम सदर बाजार के साथ जलेसर रोड,इमामबाड़ा चौराहे के पास देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें