वित्तविहीन शिक्षकों ने अभी तक मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं किया है। गुरुवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट ने प्रदेश आह्वान पर बहिष्कार जारी रखा। अन्य शिक्षक गुटों ने मूल्यांकन कार्य किया। डीआईओएस ने केंद्रों का दौरा किया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट का मानदेय न दिए जाने के विरोध में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है। मंडलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि सपा सरकार शासनादेश जारी करने के बाद वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय के लिए धन आंवटित नहीं किया। ऐसे में शिक्षकों में आक्रोश है। उन्होंने ऐलान किया जब तक सरकार मांग नहीं मानेगी तब तक शिक्षक धरने पर बैठे रहेेंगे। शिक्षकों ने धरना स्थल पर नारेबाजी भी की। धरना प्रदर्शन के दौरान जयप्रकाश सारस्वत, अशोक कुमार शुक्ला, अशोक पाराशर, उमेश यादव, सुरेशचंद्र, हरजीत सिंह, शरदवीर यादव, जितेंद्र, रवीश कुमार, राकेश यादव, पांडेय गुट के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, अनिल कश्यप, जितेंद्र गर्ग, सुरेश बाबू, ऋषभ, मनोज कुमार, गोपाल, तेज सिंह आदि उपस्थित रहे।
गुरुजी पास कर देना, बहुत गरीब घर का हूं
बोर्ड परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे शिक्षक छात्र छात्राओं के कमेंट पड़कर लोटपोट हो रहे हैं। एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक शिक्षक मूल्यांकन कर रहे थे तो कॉपी में लिखा हुआ था कि गुरुजी पास कर देना, मै बहुत गरीब घर का हूं। वहीं दूसरी कॉपी में 500 रुपये का नोट मिला। लिखा हुआ था कि अभी तो बस नोट, फिर दुआ भी दूंगा।
फोटो -