फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरसलगंज में चढ़ाया भगवान ऋषभनाथ का निर्वाण लाड़ू

Sat, 28 Jan 2017 01:10 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
भक्तों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 भगवान ऋषभनाथ के निर्वाणोत्सव पर अतिशय तीर्थ क्षेत्र मरसलगंज में आर्यिका विरागमति माताजी के सानिध्य में लाड़ू महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ शिखरचंद्र जैन , चंद्रप्रकाश जैन, राजेंद्रप्रकाश ने ध्वजारोहण कर किया। चित्रानावरण मनोज कुमार जैन अलीगढ़ एवं छोटेलाल एडवोकेट झांसी ने किया।

दीप प्रज्ज्वलन अशोक कुमार जैन ने किया। कमेटी पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इंद्र स्वरूपों ने मूलनायक भगवान ऋषभनाथ की प्रतिमा का भक्तिभाव से अभिषेक एवं शांतिधारा की। पांडेय अशोक कुमार जैन एवं राजेश जैन सरल ने संगीतमय धुनों पर पूजा अर्चना कराई। किया। प्रथम लाड़ू महाबल प्रकाश टूंडला ने, द्वितीय संजय जैन फरिहा, तृतीय लाड़ू मनोज कुमार जैन ने चढ़ाया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से लाड़ू चढ़ाया। संचालन राहुल जैन इसौली, सतेंद्र जैन साहू ने किया। आगंतुकों का आभार अध्यक्ष जयप्रकाश जैन साहू, रतन जैन ने व्यक्त किया। संजय जैन पीआरओ, आदेश जैन, श्रीप्रकाश जैन, विनोद कुमार जैन मिलेनियम, सुभाषचंद्र जैन, पंडित विजय कुमार जैन इंदौर, सतेंद्र जैन सरल, संदीप जैन, अरविंद प्रताप जैन, मोनू जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जैन नवयुग संगठन का रहा सहयोग
लाड़ू महोत्सव में जैन नवयुग संगठन का विशेष सहयोग रहा। प्रिंस जैन, महेश जैन, दीपू जैन, संदीप जैन, अंकित जैन, प्रज्ज्वल जैन, अभिषेक जैन, मयंक जैन, पारस जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें