फिरोजाबाद। उत्तर थाने की पुलिस ने रविवार देर शाम मोहल्ला कंबुआन अहाते में जुआ खेलते नौ लोगों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से 44 हजार रुपये और ताश की गड्डी बरामद की गई। आरोपी में कुछ च़ूड़ी कारोबारी और व्यापारी नेता भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि पुलिस पुलिस ने जैसे ही हुए के अड्डे पर छापा मारा पहले तो जुआ खेल रहे लोग पुलिस पर भड़क गए। इसके बाद कुछ लोगों ने अपने-अपने संगठन के व्यापारी नेताओं तो कुछ ने भाजपा नेताओ को फ़ोन मिलाया। भाजपा महानगर के एक पदाधिकारी ने थाना प्रभारी को फोन भी किया। लेकिन उनकी भी न चली। हालांकि देर रात तक पुलिस भी पकड़े गए लोगों का नाम बताने से बचती रही। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।