फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राजकीय काॅलेजों को फिर मिली निराशा, प्रधानाचार्य की नहीं हुई तैनाती

Mon, 16 Oct 2023 10:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। बीते दिनों उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा चयन परीक्षा 2021 का परिणाम निकलने पर प्रदेश के 213 विद्यालयों में प्रधानाचार्य की तैनाती हुई। मगर, जनपद के राजकीय विद्यालयों को फिर निराशा हाथ लगी है। जनपद में एक भी प्रधानाचार्यों को तैनाती नहीं मिली है। जबकि पांच में से तीन राजकीय इंटर काॅलेज बिना प्रधानाचार्यों के संचालित हो रहे हैं।
बीते शुक्रवार को प्रदेश भर के राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की तैनाती शासन स्तर से की गई थी। सीएम ने नियुक्ति पत्र देकर स्कूलों में भेजा। मगर, इस सूची में जनपद के विद्यालय शामिल नहीं हो पाए। जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज टूंडला और राजकीय कॉलेज में विद्यालय का संचालन नवनिर्मित बिल्डिंग में शुरु हो गया। किंतु यहां प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के पद ही जारी नहीं किए गए हैं। अटैचमेंट के सहारे ही विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। डीआईओएस निशा अस्थाना का कहना है कि जनपद में किसी भी प्रधानाचार्य को तैनाती नहीं मिली है। अन्य जनपद में प्रधानाध्यापकों को शासन स्तर से भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



17 राजकीय हाईस्कूल में से सात में ही प्रधानाचार्य तैनात
फिरोजाबाद। जनपद के 17 राजकीय हाईस्कूल संचालित हैं। इन विद्यालयों में करीब आठ साल बाद भी प्रधानाध्यापक पद नहीं भरे हैं। 17 में से सात राजकीय हाईस्कूल में ही प्रधानाचार्यों तैनात हैं। वहीं शिक्षकों की भी कमी का संकट राजकीय विद्यालयों के शिक्षक झेल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें