फिरोजाबाद। सघन मिशन इंद्रधनुष में लापरवाही बरतने पर दो एएनएम को सीएमओ ने निलंबित कर दिया है। साथ ही तीन को चेतावनी पत्र जारी कर दिए हैं। कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ में तैनात एएनएम हरदेवी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर के उपकेंद्र गुढ़ा में कार्यरत एएनएम मंजूदेवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हरदेवी ने पहले भी लापरवाही बरती है। वह छह जनवरी से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित चल रहीं हैं। इसी कारण टीकाकरण की स्थिति लगातार गिरती जा रही है। उन्हें टीकाकरण की जानकारी भी नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर के उपकेंद्र गुढ़ा में कार्यरत एएनएम मंजू देवी ने सघन मिशन इंद्रधनुष में लापरवाही बरतने के कारण सात दिन के अवैतनिक अवकाश पर भेजा गया है। जांच समिति का गठन कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर के अंतर्गत कार्यरत एएनएम अमृता सिंह, शशीदेवी, अंजली वर्मा को चेतावनी दी गई है। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने कहा कि अगर इसी तरह लापरवाही की जाती है तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।