फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने रुकवाया खाेदाई कार्य

Thu, 01 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहागनगर में अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य गुरुवार को दिनभर बंद रहा। विद्युत विभाग द्वारा 11 केवी फीडर के लिए अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए सड़क खुदाई कार्य कराया जा रहा था, जिसे नगर निगम के अफसरों ने रोड कटिंग की परमीशन न होने एवं धनराशि जमा न कराने के कारण रुकवा दिया है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग द्वारा आरएपी-डीआरपी योजना द्वितीय के अंतर्गत सुहागनगर बिजलीघर पर 11 केवी का नया फीडर बनाया जाना है। 11 केवी की नई लाइन डालने को विद्युत पोलों पर जगह न होने के कारण विभाग द्वारा अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान में सेक्टर दो का फीडर ओवरलोड चल रहा है, इस फीडर का लोड कम करने के लिए 11 केवी का नया फीडर बनाया जाना प्रस्तावित है।

11 केवी नए फीडर के लिए सुहागनगर बिजलीघर से पुलिस सहायता केंद्र से आगे तक अंडरग्राउंड लाइन डालने का कार्य जेएसपी कंपनी द्वारा दो दिन पूर्व शुरू कराया गया था। सुहागनगर बिजलीघर से पानी की टंकी से सड़क खुदाई कार्य हो चुका था। बुधवार को अपराह्न में पहुंची नगर निगम की टीम ने रोड कटिंग की परमीशन व रोड कटिंग की धनराशि जमा कराने की बात कहते हुए कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन


1.16 करोड़ जमा कराने थे
निर्माण विभाग के अवर अभियंता परमहंस पांडे ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा शहर में इंडस्ट्रियल स्टेट, रैपुरा रोड, मथुरा नगर सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर रोड कटिंग की परमीशन मांगी थी। इसके लिए विभाग को 1 करोड़, 16 लाख 63 हजार रुपये जमा कराने के निर्देश दिए थे।
विभाग द्वारा अभी तक रोड कटिंग का पैसा जमा नहीं कराया गया है। सुहागनगर में रोड कटिंग की परमीशन भी नहीं ली गई है। इस कारण वहां अभी कार्य रुकवा दिया गया है। वहीं सुहागनगर के अवर अभियंता यशपाल सिंह का कहना है कि आज अवकाश होने के कारण कर्मचारी छुट्टी पर होंगे। आज कार्य किस कारण से नहीं हो सका, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें