फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जहरीले करैत सांप के डसने के बाद स्वस्थ होकर घर लौटी निधि

Tue, 02 Jun 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। के स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय में डॉक्टरों की सतर्कता और समय पर मिले इलाज से जहरीले करैत सांप के डंस से अचेत हुई 19 वर्षीय युवती निधि की जान बच गई। निधि पुत्री दिनेश कुमार को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद परिजन उसे 29 मई की रात करीब 2:40 बजे बेहद गंभीर और अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहाँ उसके शरीर में न्यूरोपैरालिसिस के गंभीर लक्षण थे। उसे तत्काल मेडिकल आईसीयू (एमआईसीयू) में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। मेडिकल कॉलेज के डा. गौरव कुमार ने बताया कि करैत सांप का जहर तंत्रिका तंत्र (न्यूरो) पर सीधा असर डालता है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी और सांस लेने में परेशानी के साथ मरीज कोमा जैसी स्थिति में पहुंच सकता है। करीब एक दिन तक चले गहन इलाज के बाद निधि पूरी तरह स्वस्थ हो गई, जिसके बाद सोमवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह अपने पैरों पर चलकर घर लौटी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें