फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई पर चलाई गोली भतीजे को लगी

Sun, 02 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 घरवालों की मर्जी के खिलाफ बहन के कोर्ट मैरिज करने से नाराज युवक ने बहनोई पर फायरिंग कर दी। गोली बहनोई को न लगकर उनके भतीजे को जा लगी। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल लाया गया, वहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 सिरसागंज के गांव खटुआमई निवासी महेश यादव ने दो माह पूर्व पड़ोस के गांव नगला रजौर निवासी ज्योति शर्मा के साथ घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। ज्योति परिवारीजन इस शादी से खुश नहीं थे। रविवार को महेश अपने भतीजे दिलीप यादव पुत्र रमेश चंद्र यादव के साथ आटो से सिरसागंज के खेमगंज बाजार में आया था। यहीं उनका सामना ज्योति के भाई अभिषेक और उसके एक साथी से हो गया। दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद में अभिषेक ने तमंचे से महेश पर फायर झोंक दिया। गोली महेश न लगकर दिलीप के पेट में जा घसी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी अपने साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस दिलीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई, यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। इंसपेक्टर सिरसागंज का कहना है कि घटना के पीछे प्रेम संबंध वजह है, अभिषेक महेश की हत्या करना चाहता था, लेकिन गोली दिलीप को लगी और महेश बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें